अपने लिवर का ध्यान रखने का बढ़िया तरीका

अपने लिवर का ध्यान रखने का बढ़िया तरीका

लिवर हमारे शरीर के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह 24 घंटे कार्य करता रहता है और इसमें अपने को स्वयं ठीक करने की क्षमता होती है। यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में सहायता करता है और शरीर को कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है।

स्वस्थ लिवर शरीर में संक्रमण और वायरस को नहीं पनपने देता और शरीर में सैक्स हार्माेन विटामिन व खनिज पदार्थों को उचित मात्रा में बनाए रखता है। यह कोलेस्ट्राल के स्तर को भी ठीक रखता है। लिवर हमारे शरीर में 500 से अधिक प्रकार के कार्य करता है। लिवर में कोई बीमारी हो जाने पर ये कार्य बांधित होते हैं।

लिवर में कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं इनमें प्रमुख हैं हेपेटाइटिस ए, बी, सी जो वायरस के कारण होती है। इसके अतिरिक्त दवाओं के अधिक प्रयोग, जहरीला पदार्थ खाने या अधिक शराब पीने से भी हो सकती हैं। इससे लिवर कार्य करना बंद कर सकता है। लिवर फेल होने पर लिवर ट्रांसप्लांट ही एक मात्र उपाय रह जाता है। इसमें खराब लिवर को निकाल कर स्वस्थ लिवर लगाया जाता है।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बहुत आवश्यक है। संतुलित आहार लें और चाय और काफी की मात्रा कम कर दें। एक दिन में 10 से 12 गिलास पानी अवश्य पियें। अपना भोजन खूब चबा-चबा कर खाएं ताकि उसमें पाचक एंजाइम भली प्रकार मिल सकें।

नमक व चीनी का प्रयोग अधिक मात्रा में न करें। नियमित व्यायाम और योगाभ्यास भी लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। स्वस्थ लिवर से ही हम जीवन का सही आनंद ले सकते हैं।

आलेख में व्यक्त विचार लेखक के निजी हैं। इससे जनलेख प्रबंधन का कोई सरोकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »