कोलकाता/ कोलकाता से अबूधाबी जा रही फ्लाइट में महिला को-पैसेंजर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में जिंदल ग्रुप की कंपनी वल्कन ग्रीन स्टील के प्रधान कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार सरावगी पर कोलकाता में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बीते सप्ताह 16 जुलाई का है।
घटना में पीड़िता 28 साल की अनन्या के माता-पिता ने कोलकाता के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शनिवार को शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर बिधाननगर सिटी पुलिस स्टेशन में थ्प्त् दर्ज की गई है। इस बात की जानकारी बिधाननगर पुलिस के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर आरोप लगाया था कि अधिकारी ने उन्हें मूवी क्लिप बताकर पोर्न वीडियो दिखाए थे। घटना के समय मामले में कोई थ्प्त् दर्ज नहीं की गई थी।
अनन्या अमेरिका के बोस्टन जा रही थीं। उन्होंने अबू धाबी के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी। वे बताती हैं, फ्लाइट की बिजनेस क्लास में 8 लोग ही थे। इनमें दिनेश कुमार सरावगी भी था। मैं उसे पहले से नहीं जानती थी। हमारा इंट्रोडक्शन फ्लाइट में बैठते वक्त हुआ था।
जिंदल ग्रुप की कंपनी के अधिकारी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये सब बोलने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है।
65 साल के दिनेश कुमार सरावगी ओमान में वल्कन ग्रीन स्टील के सीईओ हैं। ये कंपनी जिंदल स्टील का हिस्सा है। सरावगी मार्च, 2023 तक जिंदल शेडेड आयरन एंड स्टील के बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। पद छोड़ने से पहले तक वे स्टील कंपनी के सीईओ थे।
